
२- कमाई आती है और उड़ाना चालू कर देते हैं।
३- शुरू के दो साल की कमाई रीइनवेस्ट करो।
४- स्टाफ़ भाग जाता है। नए बंदे जहाँ दो हज़ार ज़्यादा मिले निकल लेते हैं।इनसे दो तीन साल के एग्रीमेंट साइन करवाओ।
५- एडवरटाइजिंग लगातार करनी है रुकना नहीं है। शेफ विकास खन्ना को देख लो। बंदा रोज़ किसी ना किसी पोस्ट से ख़बरों में रहता है।
६- हाईजीन लगातार मेंटेन करने की चीज़ है। ब्लीच से रोज़ सफ़ाई करवाओ। इक्विपमेंट हों या रेस्टोरेंट छनकते चमकते रहने चाहिए।
७- वर्दीओं पर और स्टाफ के हेयरकट्स पर उनके लुक्स पर खर्चा नहीं करना चाहते। प्रेजेंटेशन मीटर करती है।
८- आपकी कमाई का ढिढोंरा मत पीटो रिश्तेदारों में। चुप रहो और पैसा छुपाओ। कम से कम दो साल तक कुछ भी अपने ऊपर खर्च करके किसी को भी मत दिखाओ। ये गाड़ी ली ये फ्लैट लिया ये चप्पल ली ना आईफ़ोन लिया की महंगा कुत्ता ख़रीदा ना बिल्ली ख़रीदी।
९- वेट एंड वाच। कस्टमर्स बनाओ। यारी बाजी नहीं की गिफ्ट भेज रे की इन्फ़्लुएंसर्स पर खर्चा कर रे बिना बात। फ्री की एडवरटाइजिंग करो और रोज़ करो। फेसबुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालो। रोज़ डालो। क्या दिक्कत है?
१०- मैंने अपने मौसेरे भाई के लंदन स्थित तीन रेस्टोरेंटस की एडवर्टाइजिंग शुरू की। कुल दो महीनों में धमाल मचा दिया। सारी मेहनत जमकर की गई थी और फ्री में की गई थी। पर उन्होंने मुझे पैसे दिए थे। अपने रिश्तेदारों के बच्चों को कुछ पैसे देके काम करवाइये। दुआयें लगती हैं।
११- फ़ूड मेनू कम रखो पर अच्छा रखो। लंबे चौड़े मेनू में पैंट्री में फ़ूड वेट जबरदस्त होता है।
१२- भारी किराया भी मार देता है। हाई फाई मॉल में बिजनेस बहुतवृस्की होता है।
१३- स्टाफ कम हो पर बहुत गुड लुकिंग और हाइली प्रोफेशनल होना चाहिए। गंदे लुक्स, गंदी भाषा, सस्ता लेबर कई बातें बिगाड़ देता है।
१४- रिव्यूव्स पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। वो भी सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा इश्यू बन चुका है।




















