लाइब्रेरी – १- यह एक लाइब्रेरी का चित्र है। २- बहुत सारी किताबों से भरपूर लाइब्रेरी है। ३- कई बच्चे वहाँ खुश हैं पर शोर मचा रहे हैं। ४- एक बालिका को यह बात पसंद नहीं आ रही है। ५- हमको लाइब्रेरी में शांत रह कर पढ़ाई करनी चाहिए। ६- लाइब्रेरी से हमको पढ़ाई में बहुत सहायता मिलती है। ७- लाइब्रेरी जाना एक बहुत अच्छी बात है।
चिड़ियाघर की सैर – १- यह चित्र एक चिड़ियाघर का है। २- बहुत सारे स्कूली छात्र-छात्राएँ अपनी अध्यापिका के साथ चिड़ियाघर की सैर के लिए आये हैं। ३- सभी विद्यार्थियों ने स्कूल की यूनिफ़ॉर्म पहनी है। ४- शेर, चीता, मोर, जिराफ़ व तोते आदि देख कर सभी बहुत ख़ुश हैं। ५- चिड़ियाघर में खूब सफ़ाई है। ६- इतनी सारी हरियाली है और मौसम भी सुहावना दिख रहा है।